Saturday, April 25, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

डिंडौरी में महिला प्रशिक्षु डीएसपी से छेड़छाड़, 4 गिरफ्तार

डिंडौरी। डौरी के पूर्णा रेस्त्रां में 25 वर्षीय महिला प्रशिक्षु डीएसपी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम 5 बजे प्रशिक्षु डीएसपी पुरुष प्रशिक्षु डीएसपी के साथ रेस्त्रां में खाना खा रही थीं।

इसी दौरान नरसिंहपुर लौट रहे चार युवक पहुंचे। युवकों ने प्रशिक्षु डीएसपी पर भद्दे कमेंट किए। आरोपियों ने वेटर से महिला प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल नंबर लाने के लिए भी कहा। खाने के बाद डीएसपी बाहर निकलने लगीं तब भी उसका पीछा किया और छेड़छाड़ की। डीएसपी ने यह शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की। दोनों प्रशिक्षु डीएसपी उज्जैन क्षेत्र के हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply