जबलपुर। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने सहायक संपरीक्षक, कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य पदों पर 250 वैकेंसी निकाली है।
फिलहाल इस भर्ती बोर्ड ने शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। विस्तृत नोटिफिकेशन के लिए 25 नवंबर तक का इंतजार करना होगा।नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन कि प्रक्रिया 1 दिसंबर शुरू होगी। परीक्षा 29 जनवरी से 4 फरवरी के बीच आयोजित होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 25 नवंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि -1 दिसंबर 2020
ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की लास्ट डेट -14 दिसंबर 2020
– आवेदन में करेक्शन की लास्ट डेट – 19 दिसंबर 2020
– एग्जाम डेट – 29 जनवरी से 4 फरवरी 2021

