Site icon Yashbharat.com

डांसिंग अंकल के साले को नकाबपोश ने मारी गोली

dance uncle

भोपाल। डांसिंग स्टार नाम से मशहूर हुए विदिशा के प्रोफ़ेसर संजीव श्रीवास्तव उर्फ़ डब्बू जी जिस साले की शादी में डांस कर मशहूर हुए थे, उसी साले को एक संदिग्ध नकाबपोश ने गोली मार दी. युवक का नाम कुशाग्र है और उनकी हालत गंभीर है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना ग्वालियर के जनक गंज थाना क्षेत्र के उदाजी की है, जहां डब्बू जी के साले कुशाग्र श्रीवास्तव को एक नकाबपोश हमलावर ने सरेआम गोली मार दी. गोली कुशाग्र के पैर में लगी और कुशाग्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के आसपास मौजूद लोगों ने कुशाग्र को अस्पताल में भर्ती कराया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है. डब्बू जी का परिवार कुशाग्र से मिलने के लिए विदिशा से ग्वालियर रवाना हो गया है.

बताया जा रहा है कि कुशाग्र श्रीवास्तव वही हैं, जिनकी शादी में संजीव श्रीवास्तव का वो डांस लीक हुआ था जिसके चलते वे मशहूर हो गए थे.

Exit mobile version