Site icon Yashbharat.com

डरा PAK : बिलावल भुट्टो ने कहा- कश्मीर लेने के चक्कर में खो देंगे POK भी

bilawal bhutto

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान द्वारा भारत को परमाणु धमकी देने के एक दिन बाद, पाकिस्तान के विपक्षी नेता और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने कहा कि पहले पाकिस्तान भारत से श्रीनगर छीनने की बात करता था, लेकिन अब मुजफ्फराबाद को बचाना भी मुश्किल हो गया है।

सोमवार को एक सभा को संबोधित करते हुए, भुट्टो(जो पाकिस्तान में मुख्य विपक्षी पार्टी के प्रमुख हैं) ने कहा,

‘पहले हमारी कश्मीर पर क्या पॉलिसी थी? पहले पाकिस्तान की पॉलिसी थी कि हम श्रीनगर कैसे लेंगे। अब इमरान खान सरकार इसे लेने में नाकामयाब रही है, जिसकी वजह से अब पाकिस्तान की ये पोजीशन हो गई है कि हम मुज़फ़्फ़राबाद (Pok) को कैसे बचाएंगे, ये सोचने पड़ रहा है। अब POK पर संकट है’।

बता दें कि मुज़फ़्फ़राबाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की राजधानी है। भुट्टो ने मौजूदा मामलों के लिए इमरान खान सरकार की कमजोर नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

पीएम मोदी और ट्रंप की दोस्ती से घबराया पाक

यह सब बयान तब सामने आए जब एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच बेफिक्री के साथ ठहाके लगाती एक मुलाकात सामने आई। पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प मिले और दोनों ने इस बात पर सहमति जताई कि कश्मीर एक द्विपक्षीय मामला है। फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं के बीच जो रिश्ता साझा किया गया, उसे देख सब हैरान थे। इसके बाद ही पाक के पीएम इमरान खान ने राष्ट्र को संबोधित किया और कहा कि पाकिस्तान कश्मीर के लिए किसी भी हद तक जाएगा।

इमरान खान ने यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान, कश्मीर के लिए अपनी परमाणु शक्तियों के इस्तेमाल से भी पीछे नहीं हटेगा।

Exit mobile version