Site icon Yashbharat.com

डम्पर ने बाईक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत दूसरा गंभीर

accident

accident

जबलपुर, यशभारत। तिलवारा थाना क्षेत्रातंर्गत घुंसौर में एक तेज रफ्तार डम्पर ने बाईक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाईक सहित दूर जा छिटके, जिनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,  दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहोशी की हालत में मेडीकल अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

तिलवारा थाने के एसआई श्री यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 20 एमबी 5157 में दो युवक सुबह करीब 10 बजे के लगभग घुंसौर की ओर से कहीं जा रहे थे, उसी समय तेज रफ्तार डम्पर ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

उक्त मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने दोनों युवकों को क्षतिग्रस्त बाईक में खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक युवक मृत हालत में दूसरा बेहोशी में गंभीर हालत में मिला। जिसे उपचार के लिये मेडीकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके होश में आने के बाद ही हादसे की सही जानकारी प्राप्त होगी।

Exit mobile version