Site icon Yashbharat.com

डबल मर्डर से दहला मेरठ, दरिंदाें ने घर में घुसकर मां-बेटे काे मारी 20 गोलियां

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में उस समय हड़कंप मचा गया जब दिनदहाड़े तीन युवकों ने घर में घुस कर मां-बेेटे को गोलियों से भून डाला। इस घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते मां बेटे की हत्या की गई है। बदमाशों ने हत्या में करीब 20 गोलियां चलाई। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
Yashbharat
जानकारी के मुताबिक वारादात परतापुर थाना क्षेत्र के सोरखा गांव की है। जहां बुधवार को घर पर बैठे मां बेटे को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। बदमाशों ने मां को करीब 8 गोलियों से दागा है। बताया जा रहा है कि पति नरेंद्र की हत्या के मामले में पत्नी निशचर कौर गवाह थी।

दरअसल 16 अक्टूबर को मृतक नरेंद्र की हत्या उसके भतीजे ने ही की थी। इस हत्या की पत्नी निशचर कौर चश्मदीद गवाह थी। पुरानी रंजिश के चलते मां-बेटे की हत्या की  गई है। क्योंकि गुरुवार को मृतका निशचर कौर ने कोर्ट में गवाही देने के लिए पेश होना था।

वहीं इस हत्या के मामले में एडीजी प्रशांत कुमार का कहना है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़ने की बात कह रही है। एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हो गई है। उधर हाल ही में बने डीजीपी ओपी सिंह ने दावा किया था प्रदेश से अपराध खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन हकीकत तो उनके दावों से मुंह चिड़ाती नजर आ रही है।

Exit mobile version