ट्विटर इंडिया की पब्लिक पॉलिसी हेड महिमा कौल के इस्तीफे से यूजर दुखी, बोले- तुस्सी न जाओ
ट्विटर इंडिया की पब्लिक पॉलिसी प्रमुख महिमा कौल ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि शनिवार को सोशल मीडिया फर्म के एक वरिष्ठ कार्यकारी ने की। हालांकि कौल ने कहा कि वह कुछ समय की छुट्टी लेने के लिए फर्म में अपनी भूमिका से हट गई हैं।
लेकिन हाल ही में सरकार के साथ टकराव को भी उनके इस्तीफे से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, ट्विटर पर उनके पक्ष में #MahimaPleaseDontGo हैशटैग चलाए जा रहे हैं। कई लोग लिख रहे हैं कि ‘तुस्सी मत जाओ’।
कई लोग लिख रहे हैं कि ट्विटर इंडिया में एक महिमा ही थी जो सही को सही और गलत को गलत बोलती थी, जाने मत दो मित्रों। बता दें कि महिमा कौल ने साल 2015 में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ज्वाइन किया था
गौरतलब है कि बीते सप्ताह भारत सरकार ने ट्विटर को 250 ऐसे अकाउंट्स को ब्लॉक करने का आदेश दे दिया था जो पीएम मोदी के विरोध में किसानों के मसले से जुड़े हैशटैग चला रहे थे, लेकिन ब्लॉक होने के बावजूद सिर्फ 24 घंटे के अंदर इनमें से कई अकाउंट्स एक्टिव हो गए, जिसके बाद सरकार ने नोटिस जारी कर दिया।