jabalpur

ट्रेनों में कर रहा था ताकाझांकी ,जीआरपी ने दबोचा

जबलपुर नगर संवाददाता। त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुये पुलिस अधीक्षक रेल विनीत जैन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते गत मदनमहल जीआरपी को एक बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब एक शातिर बदमाश प्लेटफार्म नंबर तीन में गाडिय़ां आते ही चोरी की नीयत से उसमें ताकाझांकी कर रहा था जिसकी भनक जीआरपी को लगते ही वह मौके पर पहुंची तो शातिर बदमाश ने भागने का प्रयास किया किन्तु बाद मेें जीआरपी ने टीम ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया जिसके पास से सोने चांदी के जेवर चार मोबाइल एवं नगदी रकम जप्त की गई। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी यदुवंश मिश्रा,एसआईराजेश राज,एएसआई ठक्कर, प्रा.आ.सुशील सिंह,मनोज मिश्रा, परमू लाल एवं विनय मिश्रा की अहंम भूमिका रही।
इस संबंध में जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार गांगई चीचली गाडरवारा का रहने वाला 34 वर्षीय कलीम पिता अजीम बैज इटारसी से जबलपुर के बीच मौका मिलते ही रनिंग ट्रेनों मे रेल यात्रियों का सामान पार कर देता था गत संाय वह मदनमहल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन में खड़ा होकर वहां से गुजरने वाली गाडिय़ों मे ताका झांकी कर रहा था जिसकी भनक जीआरपी को लगते ही वह तत्काल हरकत में आई और बदमाश को अपनी गिरफ्त मे लेकर थाने में पूछताछ करने पर उसने ट्रेनों मे चोरी करना स्वीकार किया । जीआरपी ने उसके कब्जे से सोने एवं चांदी के चेन,50 हजार कीमती के चार मोबाइल एवं 2500 नगद बरामद किये गये। जीआरपी के मुताबिक पकड़े गये आरोपियों से छ: मामले का खुलासा हुआ है।
इन गाडिय़ों को बना चुका था निशाना
पकड़े गये आरोपी ने इंदौर बिलासपुर,सिकंदराबाद दानापुर,इटारसी इलाहाबाद एवं शक्ति पुंज सहित एक दर्जन ट्रेनो में चोरी की वारदतों को अंजाम दिया गया था।

Leave a Reply

Back to top button