Site icon Yashbharat.com

ट्रेक्टर-ट्राली छोड़ने 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर गिरफ्तार

Lokayukta chhapa

सोहागपुर। सोहागपुर में आज देर सायं लोकायुक्त ने वन विभाग के रेंजर को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। पकड़े गए रेंजर और प्रशिक्षु sdo का नाम विजय मौर्य है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महेश कुमार तिवारी ने शिकायत की थी कि रेंजर उनकी वन विभाग में जोत दो ट्रेक्टर ट्रालियों को छोड़ने की एवज में 3 लाख रुपये मांग रहा है।

प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई जिसके बाद लोकायुक्त ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई आज सायं विजय मोर्य ने महेश को सोहागपुर के फारेस्ट रेस्ट हाउस बुलाया जैसे ही रेंजर ने 50 हजार रुपये लिए लोकायुक्त की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

Exit mobile version