Site icon Yashbharat.com

ट्रांसफार्मर जल गया है और उसके पैसे जमा हैं तो 24 घंटे में बदलेगी सरकार

bijli bill QR Code

bijli bill

Madhya Pradesh Assembly: भोपाल। ट्रांसफार्मर जल गया है और उसे उसके पैसे जमा हैं तो 24 घंटे के भीतर बदला जाएगा। सरकार किसानों से जुड़े मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ध्यानाकर्षण चर्चा के दौरान कही। साथ ही यह भी कहा कि यदि अधिकारी गजलत जानकारी दे रहे हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर ने टीकमगढ़, निवाड़ी सहित पूरे प्रदेश में तकनीकी और प्राकृतिक आपदा के कारण जले हुए ट्रांसफार्मर बिजली बिल की राशि जमा नहीं होने के कारण बदले नहीं जा रहे हैं। वहीं, कुछ मामलों में राशि जमा होने के बाद भी नए ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जा रहे हैं। जिनकी मृत्य 40 साल पहले हो चुकी है, उन्हें भी लाखों रुपये के बिल मिल रहे हैं।

झुग्गी बनाकर रख रहे लोगों को बड़ी राशि के बिल दिए जा रहे हैं। इसका जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री ने बताया कि फेल ट्रांसफार्मर से संबद्ध उपभोक्ताओं को कुल बकाया का 10 प्रतिशत या 50 फीसद उपभोक्ताओं द्वारा बकाया बिल की राशि जमा करने पर ट्रांसफार्मर बदलने की व्यवस्था है। यह काम 24 घंटे में किया जाता है। लगातार बिजली की आपूर्ति की जा रही है।

एक अन्य ध्यानाकर्षण के जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि कांग्रेस सरकार में 35 हजार शिक्षकों के तबादले हुए थे। प्रशासनिक और शिक्षकों की मांग पर तबादले किए गए। अलीराजपुर में 256, झाबुआ 208, बड़वानी 428, सीधी 122, मंडला 237 और धार में 208 स्कूल शिक्षकविहीन हैं। अब हम ऐसी तबादला नीति बना रहे हें, जिससे शिक्षकविहीन स्कूल कोई नहीं रहेगा। शिक्षक का कार्यमुक्त तब तक नहीं किया जाएगा, जब तक कि उसका विकल्प नहीं पहुंच जाता है।

 

प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकविहीन शालाओं में शिक्षकों की पूर्ति की जाएगी। नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही सत्यापन करके प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें 27 फीसद अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की व्यवस्था रहेगी। स्कूल शिक्षा विभाग से जनजातीय कार्य विभाग की शालाओं में 925 शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया है। इसी प्रकार जनजातीय कार्य विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग के स्कूलों में 914 शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं

Exit mobile version