उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार रात भीषण हादसा हो गया। मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव उमरी के समीप ट्रक और टेंपो की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए हैं। मरने वाले सभी मजदूर थे और अपने घर जा रहे थे। लॉकडाउन के बीच हुए भीषण हादसे से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले मजदूर यहां मेहनत-मजदूरी करने आए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण फंस गए। ये सभी अपने घर जाने के लिए परेशान थे। इन मजदूरों को जाजन पट्टी चौराहे से मध्य प्रदेश जाने के लिए बस उपलब्ध होने की सूचना मिली थी। आठ मजदूर मथुरा से किराये पर टेंपो लेकर जाजन पट्टी जा रहे थे।
सभी मजदूर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला के रहने वाले थे]रोजी-रोटी की तलाश में आए, लॉकडाउन में यहां फंस गए थे

