Site icon Yashbharat.com

टोल टैक्स पर वाहनों की जांच के दौरान पुलिस को मिले कार से 4 लाख कैश, जब्त

toll naka

इंदौर: विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता का पालन पुलिस पुरे जोर से कर रही है। यही कारण है कि प्रदेश में आए दिन होने वाली पुलिस द्वारा होने वाली बरामदगी के मामले भी बढ़ गए है। ताजा मामला इंदौर के बेटमा थाने का है। बेटमा थाना पुलिस मेटवाड़ा फाटा टोल टैक्स पर वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान इंदौर की ओर से आ रही वैगनार कार को रोक कर जब जांच किया गया तो कार में रखे बैग से चार लाख 25 हजार रुपये बरामद हुए। कार में सवार दो व्यक्तियों से रकम के बारें में पुलिस ने पूछताछ की। लेकिन दोनों व्यक्ति रकम के बारें में उचित जानकारी नहीं दे सके, जिसके बाद पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया।

 

Exit mobile version