Site icon Yashbharat.com

झेलम एक्सप्रेस में बम की खबर से हड़कंप

cant

विदिशा । झेलम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। ट्रेन को गंजबासोदा स्टेशन पर रोका गया है और सघन जांच की जा रही है। गंजबासोदा में डॉग स्क्वाड और बम निरोधी दस्ता न होने के कारण बीना से स्पेशलिस्ट बुलाये गए हैं| फिलहाल पुलिस ट्रेन की सघन जांच कर रही है।विशेषज्ञों से जांच कराने के बाद ही ट्रैन को आगे बढ़ाया जाएगा।

दरअसल, स्टेशन मास्टर को 11: 30बजे अनजान फ़ोन आया था जिसने फ़ोन पर झेलम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना दी। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। गंजबासोदा स्टेशन पर ट्रेन को रोककर जांच की जा रही है।

बार बार दी जा रही धमकी

मध्‍यप्रदेश में यह पहला मौका नहीं है जब किसी टेन में बम होने की खबर मिली है। इससे पहले  27 मई को भोपाल और हबीबगंज स्‍टेशन को बम से उडाने की धमकी  दी गई थी । 4 अक्‍टूबर को भोपाल स्‍टेशन को उडाने की धमकी किसी सरफिरे ने  दी थी।

 यात्री परेशान और भयभीत 

अफरातफरी के माहौल में यात्रीयों को कुछ समझ में नहीं आ रहा , जैसे ही ट्रेन गंजबसौदा स्‍टेशन  पहुंची तो इसनी पुलिस देख यात्री घबराकर एकाएक स्‍टेशन पर आने लगे लेकिन वहां जीआरपी ने मोर्चा संभाला और सभी यात्रीयों की बोगी में जाकर को खाली हांथ प्‍लेटफार्म पर आने को कहा ताकि सामानो में बम बैग न साथ ले जाएं साथ ही  स्‍क्‍वाड ब्‍वॉयस ने बिना सिक्‍रोरिटी जांच शुरू कर दी। लेकिन थोडी देर में बमविरोधी दस्‍ता वहां पंहुचकर कर जांच करने में जुटा हुआ है। पूरी तरह जांच के बाद ही ट्रेन को आगे बडाया जावेगा।

 किसी की शरारत या फिर बडी साजिश 

एक के बाद एक बम की अफवाह किसी सरफिरे
की हरकत है या फिर किसी आतंकी घटना का संकेत, यह तो पूरी जांच के बाद ही पता लग सकता है।

 

 

 

Exit mobile version