Site icon Yashbharat.com

झाबुआ में टीआई बने शोले के गब्बर, एसपी ने जारी किया नोटिस

18 11 2020 ti jhabua dangi

झाबुआ। झाबुआ के एक थाना प्रभारी को फिल्म ‘शोले” का ‘गब्बर” बनना भारी पड़ गया। टीआई का वीडियो वायरल हो गया। मामले में एसपी ने नोटिस जारी कर टीआई से जवाब मांगा है। झाबुआ के कल्याणपुरा इलाके में हर साल 15 नवंबर को मथना बाबा का मेला लगता है। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस बार कोरोना के चलते मेले के आयोजन पर रोक लगी थी।

इसी को देखते हुए थाने के टीआई केएल दांगी रविवार सुबह गश्त पर निकले। माइक पकड़कर उन्होंने कहा कि ’50-50 कोस दूर जब बच्चा रोता है, तो मां कहती है कि बेटा चुप हो जा, नहीं तो केएल दांगी आ जाएगा।” दांगी के गब्बर वाले डायलॉग का वीडियो वायरल हो गया। मामला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के पास पहुंचा तो उन्होंने दांगी को नोटिस जारी कर दिया।

पुलिस जवान का हो रहा वीडियो वायरल

रानापुर। नगर में दीपावली के दिन एक पुलिसकर्मी द्वारा सुभाष मार्ग में एक दुकानदार से बेवजह मारपीट का वीडियो वाट्सएप पर वायरल हो रहा है। घटना शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे की है। उधर थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने बताया कि मुझे भी वीडियो वायरल की जानकारी मिली है। संबंधित जवान का प्रतिवेदन उचित कारवाई के लिए झाबुआ भेज दिया है।

Exit mobile version