Site icon Yashbharat.com

झाबुआ उपचुनाव के लिए BJP ने भानु भूरिया को प्रत्याशी बनाया

bhanu buriya jhabua news 2019929 154129 29 09 2019

झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने झाबुआ उपचुनाव के लिए भानु भूरिया को अपना प्रत्याशी बनाया है। उधर कांग्रेस ने यहां से कांतिलाल भूरिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से विधायक जीएस डामोर के इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। भाजपा में इस सीट को बचाय रखने की जद्दोजहद कर रही है, वहीं कांग्रेस झाबुआ सीट जीतकर विधानसभा में अपना बहुमत हासिल करने की रणनीति बना रही है। अभी कांग्रेस के पास 114 विधायक हैं, यदि झाबुआ उसके खाते में आ गई तो निर्दलीय प्रदीप जायसवाल के साथ वह आसान बहुमत हासिल कर लेगी।

मध्यप्रदेश में सरकार बनाने और बिगाड़ने में झाबुआ उपचुनाव के परिणाम अहम भूमिका अदा करेंगे। इसकी वजह यह है कि इस सीट को जीतकर कांग्रेस पूर्ण बहुमत में आ सकती है। इस कारण भारतीय जनता पार्टी झाबुआ पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

पिछले चुनाव में यह था हाल

भाजपा के जीएस डामोर ने यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत को हराकर विधानसभा में एंट्री मारी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रतलाम-झाबुआ सीट पर डामोर को ही प्रत्याशी बनाया और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को परास्त कर दिया। चुनाव जीतते ही डामोर ने विधानसभा से त्यागपत्र देकर लोकसभा की सदस्यता लेना तय किया।

इधर डामोर के इस्तीफे से भाजपा की एक सीट कम हो गई है। संख्या बल के हिसाब से देखें तो 229 के सदन में अब भाजपा के पास 108 सदस्य बचे हैं और कांग्रेस 114 विधायकों के साथ सरकार में हैं। एक निर्दलीय प्रदीप जायसवाल को कांग्रेस ने मंत्री बनाया है।

Exit mobile version