Site icon Yashbharat.com

ज्योतिरादित्य के पुत्र महाआर्यमान ने ट्वीट कर कहा- मुझे अपने पिता पर गर्व

10 03 2020 maha aryaman 20099651

भोपाल ।  ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 साल कांग्रेस में रहे और लगातार चार बार सांसद बने आज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्तीफे में यह भी कहा है कि वह अपने लोगों, कार्यकर्ताओं और राज्य के लिए कांग्रेस में रहकर काम नहीं कर पा रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्‍तीफे के तुरंत बाद उनके समर्थक विधायकों ने ताबड़तोड़ इस्तीफा देना शुरू कर दिया है, इस्तीफा देने वाले विधायकों की संख्या अब 22 हो गई है, तो वहीं दूसरी ओर भोपाल से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस खेमे में भूचाल मच गया है, विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार खतरे में आ गई हैं।

वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमान का ट्वीट, मुझे अपने पिता पर गर्व है कि उन्होंने अपने लिए स्टैंड लिया। एक विरासत छोड़ने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है। इतिहास खुद बताता है कि मेरा परिवार कभी सत्ता का भूखा नहीं रहा। वादे के मुताबिक हम भारत और मध्यप्रदेश में प्रभावी बदलाव लाएंगे।

Exit mobile version