Site icon Yashbharat.com

जॉर्डन ने PUBG पर लगाया प्रतिबंध

PUBG MOBILE ADDICTION

अम्मान। जॉर्डन ने शनिवार को राज्य के नागरिकों पर पड़ने वाले “नकारात्मक प्रभावों” का हवाला देते हुए लोकप्रिय लेकिन क्रूर ऑनलाइन गेम PUBG पर प्रतिबंध लगा दिया। अक्सर इस ऑनलाइन गेम की तुलना ब्लॉकबस्टर किताब और फिल्म सीरीज ‘द हंगर गेम्स’ से की जाती है।

PUBG मौत की आभासी लड़ाई में एक-दूसरे के खिलाफ कैरेक्टर्स को रखता है और यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय मोबाइल गेम्स में से एक बन गया है। जॉर्डन के दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के एक सूत्र ने इस खेल के बारे में चेतावनी दी है।

अधिकारी ने बताया कि यह खेल अपने यूजर्स पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, जिसके कारण इसे आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। यह कदम इराक, नेपाल, भारतीय राज्य गुजरात और इंडोनेशियाई प्रांत आचे में लगाए गए प्रतिबंधों की तरह ही उठाया गया है।

मई में चीनी टेक दिग्गज टेनसेंट ने गेम की पेशकश बंद कर दी थी। इसके बजाय उपयोगकर्ताओं को एक नए लॉन्च किए गए और लगभग समान प्रोग्राम पर जाने को कहा था। PUBG जॉर्डन में व्यापक रूप से लोकप्रिय ऑनलाइन खेल बन गया है और राज्य ने कर्मचारियों को चेतावनी जारी की है कि वे संस्थानों में इसे नहीं खेलें।

देश में मनोवैज्ञानिकों ने बार-बार चेतावनी दी है कि यह खेल हिंसा को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही यह खेल युवाओं को बदमाशी के लिए भी प्रेरित करता है।

Exit mobile version