Site icon Yashbharat.com

जैन मंदिर में 30 फीट की ऊंचाई से गिरा युवक, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

23 08 2020 coronavirus positive patient tries to jump

भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में आने वाली प्रोफेसर कॉलोनी के जैन मंदिर में एक युवक छत से 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। वह गिरा या गिराया गया, इसका खुलासा उसके होश में आने के बाद हुआ। युवक ने होश में आने के बाद पुलिस को बताया कि सेल्फी लेने के लिए मंदिर की छत पर गया था, जहां मुंडेर पर दोनों तरफ पैर डालकर बैठ गया था। पत्नी ने मजाक करते समय उसे धक्का दिया, जिससे वह नीचे गिरा। पुलिस ने युवक की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह अपने तरीके का अनोखा मामला है। घटना 20 जून की है।
श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार धमेंद्र सैनी अपनी पत्नी सुमन यादव, मां, पिता और छोटे भाई के साथ रहता है। उसके भांजे शिवम ने उसे गंभीर हालत में 20 जून को अस्पताल में भर्ती कराया था। वह उस समय पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं था। इस कारण वह छत से कैसे गिरा, इस बात की जानकारी नहीं लग पाई। बाद में धमेंद्र ने बयान में बताया कि उसकी पत्नी ने उसे धक्का दे दिया। इससे वह मंदिर की छत से नीचे गिर गया था। इस पर उसकी पत्नी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। उसकी पत्नी के भी बयान होना अभी बाकी है।

घटना के पांच दिन बाद मायके चली गई
पुलिस को जानकारी मिली है कि लॉकडाउन में धमेंद्र और सुमन की शादी हुई थी। दोनों ने ही एक-दूसरे को पसंद किया था। हादसे के पांच दिन बाद सुमन अपने पति को अस्पताल में छोड़कर अपने मायके चली गई। उसके बयान के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

Exit mobile version