Site icon Yashbharat.com

जैकलीन से डांस सीखने चला ये भारतीय क्रिकेटर, पर हो गया फेल

jekleen

नई दिल्लीः आईपीएल सीजन 2018 का आगाज जब 7 अप्रैल को हुआ तो उस दाैरान बाॅलीवुड की कई हस्तियों ने अपने रंग बिखेरे। इस बीच दीपिका पादुकोण का धोनी के साथ डांस करते हुए वीडियो ने भी खूब सुर्खियां बटाैरी, लेकिन अब एक आैर भारतीय क्रिकेटर का वीडियो सामने आया है जिसमें वह जैकलीन फर्नांडिस से डांस सीखता दिख रहा है।

इंस्टाग्राम के बाॅलीवुड फैंस क्लब अकाउंट पर जैकलीन का भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। जैकलीन चहल को हुला-हूप के साथ एक डांस स्टेप सिखा रही हैं लेकिन शायद चहल को यह स्टेप समझ नहीं आ रहा।

चहल जिस अंदाज में डांस करने की कोशि‍श कर रहे हैं उसे देखकर जैकलीन भी अपनी हंसी रो‍क नहीं पा रहीं। चहल भी वीडियो में ऐसे एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं कि डांस उनके लिए टेढ़ी खीर है।

Exit mobile version