jabalpur

जेसीबी के टायरों में तत्वों ने लगायी आग

सिविक सेंटर में घटना से सनसनी

जबलपुर, मुनप्र। वर्तमान में नगर निगम द्वारा सड़क पर लगने वाली दुकानों को हटाने की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिससे सड़क किनारे और सड़क पर दुकान लगाने वाले लोगों में आक्रोश व्याप्त है। शायद इसी आक्रोश के चलते आज सुबह सिविक सेंटर में खड़ी नगर निगम की एक जेसीबी मशीन के दो टायरों में किसी ने आग लगा दी। आग लगते ही लोगों ने किसी तरह से उसे काबू में किया। घटना की जानकारी लगने पर निगम के अधिकारी भी पहुंच गए थे।
स्कार्पियों में तोडफ़ोड़
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दमोहनाका गोपाल बाग स्थित एक ट्रांसपोर्ट मालिक की स्कार्पियों कार में अज्ञात तत्वों ने बीती रात आग लगा दी। सुबह जब ट्रांसपोर्ट मालिक पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी लगी। जिसके बाद वाहन में तोडफ़ोड़ की शिकायत पुलिस में ट्रांसपोर्ट मालिक शेखर तिवारी द्वारा की गयी है। जिस गाड़ी में तोडफ़ोड़ की गयी उसका नंबर एमपी 20 पीए 0663 बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button