Latestमध्यप्रदेश

जेल में ही कटेगी आर्यन की रात, कल सुबह होगी रिहाई, समय पर नहीं मिले रिहाई के आदेश

Aryan Khan Bail : आर्यन खान की आज जेल से रिहाई नहीं हो पाएगी। शाहरुख के वकीलों ने कागजी कार्रवाई पूरी कर ली थी, लेकिन शाम साढ़े पांच बजे तक रिलीज ऑर्डर जेल अधिकारियों के पास नहीं पहुंचा था। इससे पहले आर्यन खान के जमानत आदेश पर अभिनेत्री और शाहरुख खान की दोस्त जूही चावला ने साइन किये। आपको बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को क्रूज ड्रग्स मामले में जमानत दे दी थी। आर्यन जब आर्थर रोड जेल से बाहर आ जाएंगे, तो पूरे 26 दिनों के बाद वे मन्नत यानी अपने घर में कदम रखेंगे। इस बीच शाहरुख के परिवार और तमाम फैन्स की निगाहें आर्यन खान की जेल से रिहाई पर टिकी हुई हैं। आर्यन के अलावा हाईकोर्ट ने दो अन्य आरोपी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी है।

Back to top button