Site icon Yashbharat.com

जेल गया किशोरी की अस्मत लुटने वाला वृद्ध, पांच माह पूर्व समोसा खिलाने का लालच देकर किया था बलात्कार

images2813294629781784676266893

कटनी। कुठला थाना अंतर्गत लगभग पांच माह पहले समोसा खिलाने के बहाने एक नाबालिग किशोरी के साथ बलात्कार करने वाले वृद्ध के विरूद्ध पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

वृद्ध ने लगभग पांच माह पूर्व समोसा खिलाने के नाम पर एकांत में ले जाकर बलात्कार किया था। किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा और पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी वृद्ध के विरूद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद वृद्ध को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुठला थाना अंतर्गत एक 17 वर्षीय किशोरी को लगभग पांच माह पूर्व क्षेत्र के ही 58 वर्षीय रामू और रविंद्र कुमार वंशकार समोसा खिलाने के बहाने अपने पास बुलाया और उसे शूकर पालने वाले बाड़े के पास ले जाकर उससे बलात्कार किया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुंह बंद रखने की हिदायत देते हुए किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। 25 नवंबर को मोहल्ले की ही एक महिला ने किशोरी के पेट को देखा तो उसके गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को लगी।

परिजनों व पीडि़त किशोरी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी वृद्ध के खिलाफ धारा 376, 376 (2), 3/4, 5/6 व पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version