Coronajabalpur

जीसीएफ कर्मचारी को संदिग्ध मान कर भेजा होम क्वारन्टीन में

जबलपुर (यश भारत) जीसीएफ के इंजीनियरिंग आफिस में कार्यरत एक कर्मचारी को आज दोपहर अचानक सांस लेने में तकलीफ और उल्टी आदि अनेक शिकायत के चलते जी सी एफ अस्पताल ले जाया गया।

जहां उसे संदिग्ध मानते हुए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका सेंपल लेने के बाद होम क्वेरिनटाइन के लिए घर भेज दिया।

कर्मचारी ने कल तक ड्यूटी की। दोपहर बाद जैसे ही यह खबर फैक्ट्री के अंदर पहुची। फैक्ट्री के अंदर हड़कंप मच गया। विशेष रूप से उसके साथ काम करने वाले दहशत में हैं। अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। लेकिन वे सब इस पर गंभीर नहीं है। सस्पेक्टेड पनेहरा स्थित क्वाटर में है।

Back to top button