जिले के 1672 बूथों में पिलाई गई पोलियो की दो बूंद दवा
कटनी। पोलियो वायरस मुक्त विश्व के उद्धेश्य से इस वर्ष भी जिले के जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलिया की दो बूंद दवा पिलाई गई। रविवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों ने भी इस अभियान में बढ़चढकर हिस्सा लिया।
रविवार को पाठक वार्ड में प्रदेश के सूक्ष्मए लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री श्री संजय सत्येन्द्र पाठक आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने रुद्र ओर अभिषेक को जिन्दगी की दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई। इस दौरान राज्यमंत्री श्री पाठक ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत सन 1994 से हुई है। सभी के सतत प्रयासों से भारत पोलियो मुक्त हुआ है।
आप सभी से आग्रह है कि आप अपने 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं ताकि पोलियों पर जीत बरकरार रहे। श्री पाठक ने समस्त माताओं से अपील की गई कि वे बच्चों को पोलियों की दवा अनिवार्य रूप से पिलाएं। वहीं महापौर शशांक श्रीवास्तव ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर अभियान के तहत बच्चों को पालियो की दवा पिलाई। कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने भी जिला चिकित्सालय पहुंचक पल्स पोलियो अभियान में अपनी सहभागिता दी।
इसके साथ ही जिले के विभिन्न हिस्सों में भी स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा बच्चों को पल्स पोलिया की दवा पिलाई गई। जिले में कुल 1672 बूथ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निर्धारित किये गये थे। जिसमें जिले के शहरी क्षेत्र में 288 और ग्रामीण क्षेत्र में 1384 बूथ बनाये गये थे। अभियान के तहत 1386 बी.टाईप के बूथ, 182 सी.टाईप के बूथए 27 मोबाईल टीम और 77 ट्रांजिट बूथ भी मौजूद रहे। इस अभियान में लगभग 3400 से अधिक शासकीय सेवक कार्य में लगाये गये थे।