Site icon Yashbharat.com

जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद सहित सरपंच पद के सभी पदाधिकारियों के मानदेय 3 गुना करने का एलान, Shivraj Sarkar Decision

05 03 2023 shivraj bjp meeting 250 202335 113910

जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद सहित सरपंच पद के सभी पदाधिकारियों के मानदेय 3 गुना करने का एलानकिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंच, उप सरपंच और पंच के मानदेय में करीब 3 गुना वृद्धि की है।

वाहन भत्ता भी मिलेगा

जिला पंचायत अध्यक्ष का मानदेय 11 हजार 100 रुपये से बढ़ाकर 35 हजार और वाहन भत्ता 43 हजार से बढ़ाकर 65 हजार कर दिया गया है। इसके आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे।

पंचायतों को 55 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि जारी

उन्होंने कहा कि निर्विरोध चुनी गई 705 पंचायतों को 55 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है। जल्द मानदेय बढ़ाने के संबंध में आदेश जारी किए जाएंगे।

वीसी द्वारा एक क्लिक से मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना

सीएम हाउस से शिवराज सिंह चौहान ने वीसी द्वारा एक क्लिक से मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत प्रदेश के 26 हजार 150 श्रमिकों को 583.36 करोड़ रुपए उनके खातों में जारी किए।

इस दौरान उन्होंने पंचायतराज प्रतिनिधियों से संवाद भी किया। संवाद में प्रदेश के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित जिला और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी वर्चुअली तरीके से जुड़े।

मनरेगा फंड सहित अन्य योजनाओं की राशि का सदुपयोग

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि त्रि-स्तरीय पंचायत, राज्य संस्थाओं के प्रतिनिधि ग्रामीण विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। मनरेगा फंड सहित अन्य योजनाओं की राशि का सदुपयोग करते हुए लोगों की जिन्दगी को आसान बनाने का काम किया जाना चाहिए। संबल योजना सहित सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे इसके लिए सभी सक्रिय रहें।

Exit mobile version