Site icon Yashbharat.com

जिला जेल में पुस्तकालय की स्थापना हेतु कक्ष का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर

wp 1695831693336

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने आज औचक रूप से जिला जेल पहुंचकर यहां बंदियों की पढाई लिखाई के लिए स्थापित होने वाले पुस्तकालय के लिए कक्ष का अवलोकन किया। उन्होनें जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी को पुस्तकालय से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थांए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

            उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री प्रसाद ने अपने पिछले माह के जेल भ्रमण के दौरान जिला जेल में सजायाफ्ता और विचाराधीन बंदियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बंदियों को साक्षर करने का अभिनव नवाचार शुरू किया है। इसके सकारात्मक परिणाम भी दिखने लगे है। जहां हाल ही मे बीते रविवार को 27 निरक्षर कैदियों ने साक्षरता की दिशा मे अपना कदम बढाते हुए नव भारत साक्षरता कार्यक्रम मूल्यांकन परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 11 सजायाफ्ता एवं 16 विचाराधीन बंदी शामिल थे। जिला जेल में पुस्तकालय स्थापना के पीछे कलेक्टर श्री प्रसाद की मंशा बंदियों को साक्षर कर उनके जीवन को शिक्षा के प्रकाश से आलोकित करना है। ताकि अपनी गल्तियों की वजह से जेल में रहने की दुश्वारियां झेल रहे बंदियों की जेल से बाहर आने के बाद जिंदगी सहज और सामान्य हो सके। जेल निरीक्षण के पूर्व कलेक्टर श्री प्रसाद ने पीरबाबा स्थित आबकारी एवं वन नाका का निरीक्षण किया।

Exit mobile version