Latest

जिला अस्पताल में जरूरतमंदों को कंबल वितरित 

कटनी(YASHBHARAT.COM)। कड़ाके की ठंड में जरूरत मंद लोगों को ठंड से राहत देने वाली सामग्री वितरित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। विभिन्न समाजसेवी संगठनों के द्धारा जिला अस्पताल सहित रेलवे स्टेशन जाकर कंबल सहित ठंड से बचाव का सामान जरूरतमंदों को उपलब्ध करा रहे हैं। गतदिवस समाजसेवी सुमित अग्रवाल व उनकी मित्रमंडली के द्धारा जिला अस्पताल जाकर जरूरतमंद मरीजो व उनके परिजनों को 100 कंपल का वितरण किया गया। समाजसेवी सुमित अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सामाजिक दायित्व है। इस दौरान जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा सहित अस्पताल के स्टाफ की उपस्थिति रही।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक