जियो की सफलता का राज-रिलायंस घराने की उभरती बिजनेस वूमन ईशा हैं

बिजनेस डेस्क। मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का विवाह आनंद पीरामल से होगा। आनंद ख्यात उद्योगपति और पीरामल इंटरप्राइजेस के मालिक अजय पीरामल के बेटे हैं।
रिलायंस जियो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली ईशा एक उभरती हुई बिजनेस वूमन हैं।
आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर मंदिर में प्रपोज किया था। दोनों ने एक साथ लंच किया और अपने पेरेंट्स के साथ इस मौके को सेलीब्रेट किया था।
ईशा का जुड़वा भाई आकाश अंबानी है। दोनों से छोटा भाई अनंत अंबानी है।
इशा अंबानी रिलायंस जियो कंपनी के बोर्ड में शामिल हैं। उन्होंने साइकोलॉजी में बैचलर डिग्री और येल यूनिवर्सिटी से साउथ एशियन स्टडीज में डिग्री हासिल की है।
आनंद और ईशा आपस में दोस्त रहे हैं और लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं।
जून में ईशा स्टेनफोर्ड से मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम की पढ़ाई पूरी करने जा रही हैं।
रिलायंस जियो की सफलता के पीछे ईशा को ही क्रेडिट दिया जाता है।








