जाह्नवी ने शेयर की बहन खुशी की क्यूट चाइल्डहुड तस्वीर, बेबी फैट पर उड़ाया मजाक

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने डेब्यू फिल्म “धड़क” की शूटिंग पूरी कर ली है। हाल ही में जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी बहन खुशी कपूर की बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन भी दिया है- ख़ुशी कपूर के बाइसेप्स और उनके बेबी फैट पर मजाक उड़ाया है।

जाह्नवी सोशल साट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि, श्रीदेवी की मौत के बाद से उनका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना थोड़ा कम भी हुआ है लेकिन वह जो भी शेयर करती हैं, उसे वायरल होने में देर नहीं लगती।

वैसे इन दिनों पूरा परिवार सोनम कपूर की शादी की तैयारियों में बिजी है। जाह्नवी की अक्सर शॉपिंग करते हुएकाफी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

बताया जा रहा है कि बड़ी बहन सोनम की संगीत सेरेमनी में जाह्नवी अपने मां श्रीदेवी के पॉपुलर गानों “मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियाँ” हैं और “किसी के हाथ न आएगी ये लड़की” पर परफॉर्म करेंगी।

बता दें कि वहीं जाह्नवी की फिल्म के बारे मे बात करें तो “धड़क” 20 जुलाई 2018 को रिलीज़ हो जाएगी लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले ही जाह्नवी स्टार बन चुकी हैं।

Exit mobile version