Site icon Yashbharat.com

जान की परवाह किये बगैर आरक्षक ने आग की लपटों से बचाया नशे में सो रहे शख्स को

IMG 20201119 WA0024

कटनी। जबलपुर में एक पुलिस के ASI ने दुर्घटना के घायलों को कंधे पर लाद कर अस्पताल पहुंचाने की मानवता की मिशाल लोग दे ही रहे थे कि कटनी में भी पुलिस के एक आरक्षक ने अपनी जान की परवाह किये बगैर जो कुछ किया उसकी जमकर प्रशंसा हो रही है।

आरक्षक ने जनसेवा की मिशाल पेश करते हुए आग की लपटों के बीच से एक आदमी की जान बचाई। मामला कटनी के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत खतौली चौकी के ग्राम हदहटा बरवाही टोला का है जहां अचानक एक मकान में आग भड़क उठी। इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने डायल 100 को दी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया इस दौरान पुलिस ने बड़ी तत्परता का परिचय देते हुए ना सिर्फ मकान के अंदर सो रहे मकान मालिक को बचाया बल्कि आग को बुझाते हुए जान-माल दोनों की सुरक्षा की। जानकारी के अनुसार बृजेंद्र सिंह निवासी बरवाही टोला के मकान में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी और उसका छोटा सा कच्चा मकान धू-धू कर जलने लगा। अंदर से मकान मालिक के चिल्लाने की आवाज आई इस पर आस पड़ोस के लोग एकत्रित हुए और तत्काल डायल 100 को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और आरक्षक अंकित बड़गैया और पायलट द्वारा बड़ी ही तत्परता के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

सबसे पहले मकान के अंदर ठहरे बृजेंद्र को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि बृजेंद्र सिंह गौड़ नसे की हालत में था आग। किन परिस्थितियों में लगी उससे पूछताछ की जा रही है। आग बुझाने में ग्रामीणों ने भी मदद की। पुलिस की इस बड़ी तत्परता के साथ बड़े हादसे पर काबू पाया गया। स्टाफ की इस तत्परता पर थाना प्रभारी संदीप अयाची ने सराहना करते हुए हौसला अफजाई की है।

Exit mobile version