जानिए भय्यू महाराज की आत्महत्या से पहले उनके घर में क्या कुछ हुआ

इंदौर। आध्यात्मिक संत भय्यू महाराज (उदयसिंह देशमुख) ने मंगलवार दोपहर मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित अपने घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उनके कमरे से पॉकेट डायरी में लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि वे तनाव के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिस और करीबियों के मुताबिक भय्यू महाराज पारिवारिक कलह से मानसिक तौर पर परेशान थे। उनके घर में कुछ भी सामान्य नहीं था।

दूसरी पत्नी और बेटी में जमकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने घर से सुसाइड नोट, रिवॉल्वर और मोबाइल, टैब, लैपटॉप, फोन सहित 7 गैजेट्स जब्त कर लिए हैं। परिवार और आश्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने भी कलह की पुष्टि की है।

पढ़िए आत्महत्या से ठीक पहले का घटनाक्रम

Exit mobile version