Latest
जाधव को भारतीय वकील देने में नए नए बहाने कर रहा पाक, इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने फिर दी तारीख
इस्लामाबाद। पाकिस्तान भारतीय नौसेना के सेवा निवृत्त अधिकारी कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस देने को लेकर नए नए बहाने ढूंढ़ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से बताया है कि इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने जाधव को वकील नियुक्त करने को लेकर एक और मौका देने का फैसला किया है। दरअसल भारत का कहना है कि जाधव का प्रतिनिधित्व भारत के वकील को करना चाहिए। वहीं पाकिस्तान बहानेबाजी कर रहा है कि यह कानूनी तौर पर संभव ही नहीं है।








