Site icon Yashbharat.com

जाति बताने पर गंदे पानी में लगानी पड़ी थी डुबकी

2018 1image 14 00 260179070ads ll

नेशनल डेस्‍क्‍। सोशल मीडिया पर इस वक्त कर्नल एस एस शेखावत का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्स) की 21वीं बटालियन में तैनात कर्नल शेखावत ने यह बताया है कि सेना में धर्म और जाति को लेकर विवाद क्यों नहीं होता है।

इस वीडियो को जाट रेजिमेंट की 19वीं बटालियन में तैनात पूर्व भारतीय सैन्य अधिकारी रघु रमन ने पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि अगर आपको दिनभर में कुछ अच्छा सुनना है तो आपको कर्नल शेखावत की बात सुननी चाहिए, क्योंकि उन्होंने एक मिनट में ही वह सबक सिखा दिया जिसे हमारे सभी राजनेता मिलकर भी हमें नहीं सिखा सके।वीडियो में शेखावत ने बताया कि स्पेशल फोर्स में अगर धर्म और जाति बताई जाती थी तो गंदे पानी में डुबकी लगाना पड़ता था।

इस वीडियो में शेखावत कह रहे हैं, ‘आर्मी में आप काफी धर्मनिरपेक्ष सोसायटी में रहते हैं और आपको वहां एक यूनिट के तौर पर बर्ताव करना होता है।

जब मैंने स्पेशल फोर्स ज्वॉइन की थी तब मेरे एक सीनियर ने मुझसे सवाल किया था कि तुम्हारा धर्म और जाति क्या है, तब मैंने कहा कि मैं हिंदू राजपूत हूं। मेरा जवाब सुनने के बाद उन्होंने कहा कि जाओ जाकर उस गंदे पानी में डुबकी लगाकर आओ। मैंने उनकी बात मान ली और मैंने गंदे पानी में डुबकी लगा दी।’

Exit mobile version