मध्यप्रदेश

बीएसएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

डबरा। बीएसएफ टेकनपुर कैंपस में एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रात एक बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल सुमित कुमार शुक्ल (32) यूपी में इटावा जिले के रितोर सदर गांव का रहने वाला था।

देर रात अचानक गोली चलने की आवाज सुनने के बाद जब बीएसएफ के अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे तो सुमित खून में लथपथ पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। बीएसएफ के अधिकारी आत्महत्या का कारण जानने में जुटे हैं। सुमित के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Back to top button