Site icon Yashbharat.com

जल्द ही लोकल ट्रेन में यात्रियों को मिलेगी फिल्म, वीडियो, सीरियल देखने की सुविधा

22 11 2020 tejas train 1200

Mumbai train: जल्द ही लोकल ट्रेन में यात्रियों को मिलेगी फिल्म, वीडियो, सीरियल देखने की सुविधाको। रोना वायरस की वजह से लंबे समय तक ठप रही मुंबई लोकल अब फिर दौड़ने लगी है।

हालांकि मौजूदा समय में ट्रेन में वैसी भीड़ नहीं होती, जैसे हुआ करती थी। लेकिन जल्द ही सेंट्रल रेलवे पर सफल करने वाले लोगों को जल्द ही लोकल ट्रेन में फिल्म, धारावाहिक, गाने और वीडियो गाने देखने को मिलेंगे।

मानसून से पहले ट्रेन की बोगियों के अंदर मनोरंजन के इन साधनों को लगाया जाएगा ताकि सफर करते हुए यात्रियों के मनोरंजन का भी ध्यान रखा जा सके।

मनोरंजन के इन साधनों में पहले से ही देखने की सामग्री और एडवर्टाइजमेंट डाल दिए जाएंगे। इस सुविधा के लिए ट्रेन में सफऱ कर रहे यात्रियों को एक मोबाइल एप डाउनलोड करनी होगी। मोबाइल एप की मदद से डिब्बों के अंदर फिल्म और धारावाहिकों को देखा जा सकेगा।

यात्रियों के पास एक विकल्प होगा, जिसकी मदद से वो भाषा का चुनाव कर सकेंगे और उसके बाद इन साधनों में लोडेड फिल्म और धारावाहिकों को अपने मोबाइल फोन में देख सकेंगे। यात्री इन सामग्रियों को बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं। सेंट्रल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डिब्बों के इनकी इंस्टॉलेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि मानसून से पहले ट्रेन की बोगियों में इन डिवाइस को इंस्टॉल कर दिया जाएगा। बता दें कि 165 लोकल ट्रेनों में इस डिवाइस को लगाया जाएगा। रेलवे के गैर किराया राजस्व को बढ़ाने के लिए हॉटस्पॉट उपकरणों को एक पहल के तौर पर पेश किया जा रहा है।

इससे पहले, सेंट्रल रेलवे ने इन डिवाइसेज का परीक्षण किया था। यह परीक्षण कुर्ला में रेलवे शेड में किया गया था। मौजूदा समय में, लग्जरी ट्रेनों के संचालन में पहले से ही लोडेड इंफोटेंमेंट कंटेट की सुविधा दी गई है। इन लग्जरी ट्रेनों में वीडियो, गाने, फिल्म या धारावाहिकों को एलसीडी टीवी पर देखा जा सकता है।

Exit mobile version