Site icon Yashbharat.com

जलियांवाला शहीदों को श्रद्धांजलि देकर फंसे ज्योतिरादित्य, ट्रोलर ने कहा-कमबख़्त समाचार वाले बता नहीं रहे कि हम सेवा में …

522564 522557 jyotiraditya scindia and sh

भोपाल। तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दोयम दर्जे पर डाल दिए जाने के कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी परंतु मीडिया के सामने आकर उन्होंने कहा कि ‘जनसेवा के लिए उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की है।’ लोग इस बात को पकड़ कर बैठ गए हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया पर अलग-अलग मामलों में ज्योतिरादित्य सिंधिया को ट्रोल किया गया।

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने तंज कथा

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने लिखा कि I am convinced ज्योतिरादित्य सिंदिया जी अब प्रदेश के लोगों की जी भर के सेवा कर रहे हैं। ये कमबख़्त समाचार वाले बता नहीं रहे। उनके इस ट्वीट पर बॉलीवुड फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने भी जवाब दिया. उन्होंने लिखा, “सारे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की तारीफ में व्यस्त हैं। देश द्रोही हैं सब के सब।”

जलियांवाला शहीदों को श्रद्धांजलि दी तो भी ट्रोल हो गए

13 अप्रैल को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जलियांवाला बाग हत्याकांड को याद करते हुए लिखा कि ‘अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त करने वाले जलियांवाला बाग के अमर शहीदों को मेरा कोटि-कोटि नमन।’ सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें इस बात पर भी ट्रोल किया। लोगों ने उन्हें याद दिलाया कि जलियांवाला हत्याकांड उन्हीं अंग्रेज अफसरों ने अंजाम दिया था जिन्हें सिंधिया राजवंश के लोग अपना मित्र कहते थे। लोगों ने एक सवाल यह भी किया कि क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर इसी तरह नमन करेंगे।

Exit mobile version