Site icon Yashbharat.com

जरूरी खबर: महामहिम राष्ट्रपति के जबलपुर आगमन पर सामान्य यातायात के लिये डायवर्ट रहेंगे कई मार्ग

ram nath kovind

जबलपुर। कल 06.एवं  07 मार्च को भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का 2 दिवसीय प्रवास पर जबलपुर आगमन हो रहा है। भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदय कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुये आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुये निम्नानुसार ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी।

सुरक्षा की दृष्टि से उक्त मार्ग दिनाॅक 6 एवं 7-3-21 को व्ही.व्ही.आईपी के आगमन के 10 मिनिट पूर्व एवं प्रस्थान के समय भी 10 मिनट पूर्व सामान्य यातायात के लिये पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया जावेगा, साथ ही इस मार्ग पर पडने वाले तिराहे, चैराहों को जोडने वाली सडकों से आने वाले ट्रैफिक को पूर्व से ही डायवर्ट कर दिया जावेगा। आमजन से अनुरोध है कि, असुविधा से बचने के लिये वैकल्पिक मार्गेा का उपयोग करें।

दिनांक 06-03-2021 को शहर की यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी

मार्ग व्यवस्था 01 – प्रातः 8 बजे से 11 बजे के बीच डुमना विमानतल से सर्किट हाउस नं. 01 तक निम्नानुसार यातायात परिवर्तित रहेगा –

व्ही.व्ही.आई.पी. आगमन दौरान नेहरा कम्पनी, सब पावर हाउस, सृजन चैक, पेंटीनाका, डिलाईट तिराहा, कैरब्ज से सभी प्रकार के वाहनों का डायवर्सन किया जावेगा।

मार्ग व्यवस्था 02 – प्रातः 09ः00 बजे से दोपहर 1 बजे कें बीच सर्किट हाउस नं 01 से मानस भवन तक निम्नानुसार यातायात परिवर्तित रहेगा –

व्ही.व्ही.आई.पी. आगमन दौरान मरियम चैक, मण्डला क्रासिंग, सृजन चैक, अंकित होटल, नागरथ चैक, घंटाघर, इंकमटैक्स चैक, डा. बटालिया क्रासिंग, रसल तिराहा, विनीत टाकिज क्रांिसग, सिविक सेन्ट चैपाटी, बस स्टेण्ड तिराहा, खंडेलवाल क्रासिंग, भाटिया टायर, सुखेजा टाॅवर, दुबे लॅाज क्रांिसग, सत्कार होटल क्रासिंग, बुनियादी स्कूल क्रासिंग, सत्य अशोका होटल क्रासिंग, लोहिया पुल क्रासिंग, गौमाता चैक, चचंलाबाई क्रासिंग, हवाघर चैक, एमएलबी चैक, आदित्य अस्पताल क्रासिंग आदि से सभी प्रकार के वाहनों का डायवर्सन किया जावेगा।

कार्यक्रम दौरान निम्नलिखित मार्गो में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा-

1- मानस भवन परिसर के चारों तरफ
2- राईट टाउन स्टेडियम के चारो तरफ
3- आदित्य अस्पताल से एम.एल.बी. स्कूल चैक की ओर
4- पुराना बस स्टैण्ड से एम.एल.बी. चैक, हवाघर चैक की ओर
5- दुबे लाॅज से मानस भवन चैक की ओर
6- सत्कार होटल से सत्य अशोका होटल की ओर
7- सुखेजा टाॅवर से सूर्या होटल की ओर
8- भाटिया टायर से एमपीएसआरटी तिराहे की ओर

मार्ग व्यवस्था 03 – सायंकाल 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक सर्किट हाउस नं 01 से ग्वारीघाट तक निम्नानुसार यातायात परिवर्तित रहेगा –

व्ही.व्ही.आई.पी. आगमन दौरान मरियम चैक, मण्डला क्रासिंग, पेटीनाका चैक, टीआई क्रासिंग, आफिसर मेस, पुल नं 04, गोरखपुर बाजार, छोटीलाइन, रामपुर छापर क्रासिंग, जिलहरी मोड़ से सभी प्रकार के वाहनों का डायवर्सन किया जावेगा।

मार्ग व्यवस्था 04 -सायंकाल 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ग्वारीघाट से माननीय उच्च न्यायालय तक निम्नानुसार यातायात परिवर्तित रहेगा –

व्ही.व्ही.आई.पी. आगमन दौरान जिलहरी मोड़, रामपुर छापर क्रासिंग, छोटीलाइन, गोरखपुर बाजार, पुल नं 04, आफिसर मेस, टीआई क्रासिंग, मरियम चैक, मण्डला क्रासिंग, सृजन चैक, अंकित होटल, नागरथ चैक, घंटाघर, इंकमटैक्स चैक, डा. बटालिया क्रासिंग, नौदरा चैक, डीआरएम आफिस के बाजू वाली क्रासिंग,एल्गिन अस्पताल, मालगोदाम चैक, एसपी कार्यालय तिराहा, तहसील चैक आदि से सभी प्रकार के वाहनों का डायवर्सन किया जावेगा।

माननीय उच्च न्यायालय कार्यक्रम दौरान निम्नलिखित मार्गो में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा-

1- माननीय उच्च न्यायालय परिसर के चारो ओर
2- मालगोदाम चैक से हाईकोर्ट चैक की ओर
3- हाईकोर्ट चैक से तहसील चैक की ओर
4- तहसील चैक से मालगोदाम चैक की ओर

दिनांक 07-03-2021 को शहर की यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी:-

मार्ग व्यवस्था – प्रातः काल 8 बजे से 10 बजे तक सर्किट हाउस नं. 01 से डुमना विमानतल तक निम्नानुसार यातायात परिवर्तित रहेगा –

व्ही.व्ही.आई.पी. आगमन दौरान कैरब्ज, डिलाईट तिराहा, पेंटीनाका, सृजन चैक, सब पावर हाउस, नेहरा कम्पनी के सभी प्रकार के वाहनों का डायवर्सन किया जावेगा।

आम नागरिको से यातायात व्यवस्था को सुगम व सुचारू बनाये रखने के लिये व्ही.व्ही.आई.पी. महोदय के आगमन/कार्यक्रम एवं प्रस्थान के उपरोक्त समय तक वैकल्पिक मार्गो का उपयोग करने हेतु अनुरोध है।

Exit mobile version