भोपाल। हबीबगंज स्टेशन पर एफ.ओ.बी.के ध्वस्त करने और उसके निर्माण का कार्य किये जाने के कारण दिनांक 13 जून की कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी। यह जानकारी भोपाल रेल मंडल कार्यालय ने दी।
ये गाड़ियां आंशिक निरस्त रहेंगी
1- दिनांक 13.06.2019 को गाड़ी संख्या 12002/12001 नई दिल्ली – हबीबगंज – नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली – भोपाल – नई दिल्ली के मध्य चलाई जाएगी और भोपाल – हबीबगंज – भोपाल के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
2- दिनांक 13.06.2019 को गाड़ी संख्या 12062/12061 जबलपुर – हबीबगंज – जबलपुर जन शताब्दी एक्सप्रेस जबलपुर – मिसरोद – जबलपुर के मध्य चलाई जाएगी एवं मिसरोद – हबीबगंज – मिसरोद के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
3- दिनांक 12.06.2019 को दुर्ग से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग – भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस ओबेदुल्लागंज स्टेशन पर निरस्त होगी एवं दिनांक 13.06.2019 को ओबेदुल्लागंज से गाड़ी संख्या 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस बनकर दुर्ग के लिये प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी दिनांक 13.06.2019 को ओबेदुल्लागंज – भोपाल -ओबेदुल्लागंज के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

