Site icon Yashbharat.com

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में IED ब्लास्ट में 4 पुलिसकर्मी शहीद, दो घायल

2018 1image 14 00 260179070ads ll

श्रीनगर। शनिवार को बारामूला जिले के सोपोर में हुए आईईडी ब्लास्ट में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए। आतंकियों द्वारा इस आईईडी ब्लास्ट में दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

आईजी कश्मीर मुनीर खान ने बताया कि एक आईईडी ब्लास्ट में इन पुलिसकर्मियों की मौत हुई। सोपोर के गोल मार्केट में हुए इस ब्लास्ट में आसपास की तीन दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। इस IED को एक दुकान के नीचे ही प्लांट किया गया था।

Exit mobile version