जब सामने आई थी अर्जुन रामपाल और सुजैन खान के रिश्ते की सच्चाई!
नेशनल डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के तलाक की खबरों की वजह से सुजैन खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अर्जुन और सुजैन का नाम इससे पहले साल 2014 में चर्चा में रहा था. ये वो समय था जब सुजैन और ऋतिक ने अलग होने का फैसला लिया था. उस वक्त सुजैन तो चुप रही थीं. लेकिन अर्जुन ने ऑफीशियल स्टेटमेंट जारी कर नाराजगी जाहिर की थी.
अर्जुन का कहना था, इस शादी में मेरी इन्वॉल्वमेंट की बात मैंने अखबार में पढ़ी. यह काफी दुखद है जब ऐसे मुश्किल समय में इस तरह की अफवाहें उड़ाई जाती हैं. मेहर और मैं चाहते हैं कि वह शांति से रहें. दोस्त के नाते हम चाहेंगे कि वह और उनके परिवार हमेशा खुश रहें.
अर्जुन के इस तरह के बायन के बाद सुजैन और उनके अफेयर की अफवाहे शांत हो गईं. लेकिन सुजैन ने भी अपना पक्ष रखा था. सुजैन ने कहा, “अर्जुन और मेहर सालों से दोस्त रहे हैं. ऐसे रिश्ते में जहर घोलना घटिया है. मैं ये बात साफ कर चुकी हूं कि मेरे और अर्जुन के बीच दोस्ती से बढ़कर कोई रिश्ता नहीं है. मैं उस तरह की फिल्मी वाइफ नहीं हूं जो अफवाहें फैलाती हैं और रिश्तों और जिंदगियों को बर्बाद करती हैं.”
मुंबई मिरर में छपी रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन और मेहर 6 महीने पहले ही अलग हो गए थे. लेकिन उन्होंने इसकी अनाउंसमेंट इसलिए नहीं की थी क्योंकि वह चाहते थे कि पहले उनकी बेटियां इस फैसले से सहज हो जाएं