Site icon Yashbharat.com

जब शक्ति सिंह गोहिल को शत्रुघ्न सिन्हा ने बता दिया भाजपा का फिर …

shatrughan sinha

न्‍यूज डेस्‍क। भाजपा के खिलाफ लंबे समय से बगावत का झंडा बुलंद किए हुए शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान रणदीप सुरजेवाला, के वेणुगोपाल और बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल भी मौजूद थे। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के मौजूदा नेतृत्व के खिलाफ अपनी सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आज से कांग्रेस मेरा परिवार है। लेकिन इस दौरान शुरुआत में ही उनसे एक चूक हो गई।

इस दौरान उन्होंने गुजरात के कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल को भाजपा नेता बता दिया। इस पर वहां मौजूद पत्रकारों ने सिन्हा को टोका। इस पर सिन्हा ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है, भाजपा बोलने की आदत धीरे धीरे चली जाएगी। मैंने ये मंशा के तहत नहीं कहा। आप लोग तो समझदार हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था- ‘मैं शुक्रिया अदा करता हूं गुजरात में भाजपा के प्रमुख नेता शक्ति सिंह गोहिल का।’ इसके तुरंत बाद पत्रकारों ने उन्हें टोक दिया जिस पर सिन्हा ने कहा कि उन्होंने गलती से ऐसा कह दिया। ये आदत धीरे-धीरे जाएगी।

Exit mobile version