Site icon Yashbharat.com

जब विधायक कलेक्टर से बोले- सुविधा नहीं दे सकते तो टैक्स लेना बंद करें

gwalior mandi news 2019619 164824 19 06 2019 m

ग्वालियर। सब्जीमंडी में व्यवस्थाएं नहीं दे सकते तो मंडी टैक्स लेना बंद कर दे, व्यापारी खुद व खुद व्यवस्थाएं कर लेंगे। स्कूल की एक क्लास स्मार्ट होने से कुछ नहीं होता दक्षिण विधानसभा के सभी स्कूल स्मार्ट होना चाहिए। हुजरात कोतवाली के सामने अंडर ग्राउंड डबल स्टोरी पार्किंग बनाएं तथा जिम के सामान का ब्यौरा दें। यह बात स्मार्ट सिटी के तहत हुए निर्माण कार्यों का अवलोकन करने निकले विधायक प्रवीण पाठक ने प्रशासनिक अधिकारियों से कही ।
मंगलवार की सुबह 11 बजे विधायक प्रवीण पाठक, कलेक्टर अनुराग चौधरी, एसपी नवनीत भसीन, जिला पंचायत सीईओ शिवम वर्मा, स्मार्ट सीईओ महिप तेजस्वी अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों का अवलोकन करने निकले थे। सबसे पहले वह लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी पहुंचे। जहां पर व्यापारियों ने पीने के पानी, मंडी में पसरी गंदगी और टॉयलेट न होने की समस्या बताई। इस पर विधायक पाठक ने मंडी सचिव देवेन्द्र जादौन को बुला लिया और समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। इस पर मंडी सचिव ने फंड न होने का रोना रोया तब विधायक ने कहा कि मंडी ,व्यापारियों से टैक्स लेना बंद कर दे वह अपनी व्यवस्थाएं स्वयं सुधार लेंगे। इसके बाद वह छत्रीमंडी पहुंचे जहां पर लेडीज पार्क में स्मार्ट सिटी के तहत बनी जिम को देखा तथा उसमें रखे गए सामान की सूची तथा उस पर हुए खर्च का ब्यौरा मांगा। इसके साथ ही उन्होंने वाहनों के लिए पार्किंग बनाने के निर्देश दिए।

सभी स्कूल बनें स्मार्ट

दोपहर 12 बजे प्रशासिनक अमले के साथ विधायक गजराराजा स्कूल पहुंचे, जहां पर बच्चों की तरह प्रशासनिक अमले के साथ बैठकर स्मार्ट क्लास की कार्यविधि को समझा। कलेक्टर ने स्मार्ट क्लास चला रही एजेंसी को सभी अध्यापकों को स्मार्ट क्लास की ट्रेनिंग देने के लिए कहा। तभी विधायक श्री पाठक ने दक्षिण विधानसभा के सभी सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने के निर्देश दिए। इस पर स्मार्ट सिटी के सीईओ महिप तेजस्वी ने असमर्थता जताई। तब विधायक ने कहा कि वह केन्द्र सरकार से डिजिटल इंडिया के तहत संसाधन जुटाएंगे।

वाहन पार्किंग की समस्या से मिले छुटकारा

बाड़े पर अपेक्स बैंक के तलघर को देखने पहुंचे पर चाबी न मिलने से नहीं देखा जा सका। विधायक ने कहा कि इसमें 300 वाहन खड़े करने की जगह है। इसमें महारानी स्कूल की पार्किंग को शिफ्ट कर वहां पर फुटपाथियों को बैठाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने हुजरात कोतवाली के सामने स्थित फ्रूट मंडी को हटाकर अंडरग्राउंड पार्किंग तथा मार्केट बनाने के लिए स्मार्ट सिटी के सीईओ से प््रास्ताव तैयार करने के लिए कहा।

यह दिए निर्देश

-मंडी में पीने का पानी के लिए तीन वॉटर कूलर लगाएं, नियमित सफाई हो तथा शौचालय की व्यवस्था करें।

-छत्री मंडी स्मार्ट बने तथा वाहनों की मैकेनाइज पार्किंग हो,दुकानें व्यवस्थित बनाएं तथा ठेला वालों को भी मंडी में जगह दें।

-मलिन बस्ती सहित दक्षिण विधानसभा के सभी स्कूल व उनकी क्लासें स्मार्ट हों।

अपेक्स बैंक के तलघर में 300 वाहन पार्क हो सकते इसमें महारानी स्कूल में बनाई पार्किंग शिफ्ट करें।

-फुटपाथियों को महारानी स्कूल के परिसर में स्थापित करें।

-दही मंडी की पार्किंग को हुजरात कोतवाली के सामने अंडरग्राउंड पार्किंग बनाकर स्थापित करवाएं।

Exit mobile version