Site icon Yashbharat.com

जब राहुल गांधी ने मानुषी छिल्‍लर को दी बधाई, विश्‍व सुंदरी ने दिया ऐसा जवाब …

manushi

विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर को कामयाबी के लिए दुनिया भर से बधाई मिल रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव में व्यस्त राहुल गांधी ने भी वक्त निकालकर मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने पर बधाई दी। राहुल ने कहा कि भारत का भविष्य युवा पीढ़ी की कर्मठता और श्रेष्ठता पर निर्भर करता है। मानुषी ने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट किया और लिखा, ‘शुक्रिया सर, राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई। हमारे युवा विजेता हमें गौरवशाली महसूस कराते हैं। भारत का भविष्य अदम्य क्षमता और युवाओं की श्रेष्ठता पर निर्भर करता है।’ राहुल गांधी के इस ट्वीट पर मानुषी ने भी उन्हें जवाब दिया और कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करने पर वे गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। मानुषी छिल्लर ने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट किया और लिखा, ‘शुक्रिया सर, भारत का प्रतिनिधित्व करके वे खुद को धन्य और गौरवान्वित महसूस करती हैं, ये अब तक का सबसे बेहतरीन एहसास है।’

Exit mobile version