Site icon Yashbharat.com

जब मैं धुआंधार में कूद जाऊं तो पति को फोन करके बता देना

yashbharatnew

जबलपुर यश भारत। किसी बात को लेकर विगत 1 सप्ताह से पति से बातचीत ना होने के कारण पत्नी घर से नाराज होकर किसी वाहन में सवार हो बीती रात धुआंधार में जान देने के लिए पहुंची थी इसके पूर्व उसने धुआंधार के पास खड़े किसी अज्ञात व्यक्ति को अपने पति का मोबाइल नंबर देते हुए उससे कहा कि जब मैं धुआंधार में छलांग लगा दूं तो मेरे पति को फोन करके बता देना कि तुम्हारी पत्नी धुआंधार में कूद गई है।

यह कहकर वह कुछ दूर आगे बढ़ी थी कि उसने जिसको मोबाइल नंबर दिया था उसने भेड़ाघाट थाने पदस्थ आरक्षक हरि ओम को इस पूरे घटनाक्रम से फोन पर अवगत कराया उक्त जानकारी मिलते ही आरक्षक आनन-फानन में धुआंधार के पास पहुंचा और महिला को कूदने से पहले उसने उसकी जान बचा ली।

आरक्षक द्वारा पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका पति एक सप्ताह से बातचीत नहीं कर रहा है जिसके कारण वही है आत्मघाती कदम उठाने जा रही थी पुलिस ने बताया कि 38 वर्षीय महिला गधा की रहने वाली है बाद में उसके पति को फोन पर इस पूरे मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा और पुलिस ने प्रारंभिक कार्यवाही के उपरांत दोनों को समझाइस देते हुए महिला को पति के सुपुर्द कर दिया गया।

Exit mobile version