Site icon Yashbharat.com

जब कुत्ते ने निगल लिए Apple इयरबड्स, बाहर निकाले तो सब रह गए हैरान

20210420 091347

एप्पल एयरपॉड्स (Apple AirPods) दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले वायरलेस इयरबड्स में से एक हैं। ये सच में दमदार क्वालिटी वाले होते हैं। लेकिन क्या हो जब कोई जानवर ही इन्हें निगल जाए। ऐसा ही एक मामला यूनाइटेड किंगडम में सामने आया है।

यहां एक पालतू कुत्ते ने अपनी मालकिन के एप्पल वायरलेस इयरबड्स (Apple wireless earbuds) निगल लिए। हालांकि जानवरों को डॉक्टर जैसे-तैसे इन्हें कुत्ते के पेट से बाहर निकालने में सफल भी रहे। हैरानी की बात तो यह रही कि कुत्ते के पेट से बाहर आने के बाद भी ये इयरबड्स एकदम बढ़िया काम कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यूके में रहने वाले 22 साल की रशेल हिक अपने गोल्डन रिट्रीवर प्रजाति के कुत्ते ‘जिम्मी’ से बेहद प्यार करती हैं। हाल ही में वह अपने इंस्टाग्राम पेज के लिए कुत्ते की तस्वीरें क्लिक कर रही थीं। कुत्ता भी अपनी मालकिन के साथ खूब उछल-कूद कर रहा था। रशेल ने बताया, ‘वह जैसे ही कूदा, उसने मेरी जेब से एयरपॉड्स को बाहर निकाल लिया। जैसे ही मैं समझ पाती कि एयरपॉड्स नीचे गिर गए हैं, उसने (कुत्ते ने) उन्हें पूरी तरह निगल लिया।’

 

रशेल तुरंत अपने डॉगी को जनवरों के डॉक्टर के पास ले गईं। डॉक्टर ने डॉगी के पेट का एक्स-रे किया और तुरंत इलाज शुरू किया। डॉगी के पेट से एप्पल एयरपॉड्स को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। सभी को डर था कि एयरपॉड्स की बैटरी का एसिड कुत्ते के पेट मे न निकल गया हो। हालांकि यह देखकर सभी हैरान रह गए कि एयरपॉड्स पूरी तरह सही थी। इसपर कुत्ते के दांत तक निशान नहीं थे। साथ ही इसकी चार्जिंग लाइट उस समय भी जल रही थी।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब एप्पल एयरपॉड्स निगलने का कोई मामला सामने आया हो। इसी साल की शुरुआत में अमेरिका में एक मामला सामने आया था, जहां एक लड़के ने एयरपॉड्स निगल लिए थे।

Exit mobile version