जबलपुर में बाबा की बगिया के कुएं में मिली अधेड़ की लाश, मचा हड़कंप

vlcsnap 3747 11 13 00h46m40s200 1

जबलपुर। जबलपुर के हनुमानताल थाना अंतर्गत बाबा की बगिया में कुएं में लाश मिली है. सुबह जब स्थानीय लोग पीने का पानी भरने के लिए कुएं पर गए तो पानी में उतराती हुई लाश देखकर दहशत में आ गए. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाया तो वह एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की लाश थी.

मृतक कौन है, यह भी पता नहीं चल पाया है. आशंका जताई जा रही है कि लाश चौबीस घंटे से ज्यादा समय से कुएं में थी. काफी देर माथापच्ची के बाद पुलिस यह नहीं तय कर पायी कि इस व्यक्ति ने खुद कुएं में छलांग लगा जान दी या किसी ने इसकी हत्या कर इसका शव यहां फेंका. बहरहाल पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास आरंभ कर दिया.