jabalpurLatestमध्यप्रदेश

जबलपुर BJP कार्यकर्ता के कार्यालय में गोली लगने से घायल युवती बोली- अचानक ट्र‍िगर दब गया

Jabalpur जबलपुर में BJP कार्यकर्ता के ऑफिस में गोली लगने की अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक युवती को शुक्रवार रात रहस्यमयी परिस्थिति में गोली लग गई। गोली युवती की कमर में जा धंसी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई है।

घायल युवती देविका ने पुलिस को बताया कि प्रियांश के कार्यालय में पिस्टल रखी थी। उसने पिस्टल उठाई, तो अचानक उसका ट्र‍िगर दब गया और गोली दीवार से टकराने के बाद उसकी कमर में जा धंसी। घटना भाजपा कार्यकर्ता के मडफैया स्थित कार्यालय की है। नाजुक हालत में युवती को दमोहनाका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि नागरथ चौक निवासी देविका ठाकुर किसी कार्य से भाजपा कार्यकर्ता और बिल्डर प्रियांश विश्वकर्मा के मडफैया स्थित कार्यालय गई थी जहां उसे गोली लगी। गोली लगने के तुरंत बाद प्रियांश ने देविका को गाड़ी में बैठाया और दमोहनाका स्थित निजी अस्पताल ले गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। जानकारी लगते ही देविका के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

प्राथमिक पूछताछ में देविका ने पुलिस को बताया कि प्रियांश के कार्यालय में पिस्टल रखी थी। उसने पिस्टल उठाई, तो अचानक उसका ट्र‍िगर दब गया और गोली दीवार से टकराने के बाद उसकी कमर में जा धंसी।

Back to top button