जबलपुर-प्रिंसिपल को हटाने की मांग: धरने पर बैठीं नवोदय की छात्राएं

जबलपुर। प्रदेश के जबलपुर में जवाहर नवोदय विद्यालय के 6वीं से 12वीं तक के छात्राएं प्रिंसिपल को हटाने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गईं. छात्राओं के साथ छात्र भी प्रदर्शन कर रहे हैं.

मामला जबलपुर में बरगी के जवाहर नवोदय विद्यालय का है, जहां बच्चों ने स्कूल के प्रिंसिपल को हटाने के लिए भूख हड़ताल की है. बच्चों ने स्कूल के बाहर निकलकर प्रदर्शन किया. उनकी मांग है कि प्रिंसिपल को जल्द से जल्द हटाया जाए.

भूख हड़ताल कर रहे बच्चे स्कूल के गेट पर जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि बच्चे काफी दिनों से प्रिंसपल की प्रताड़ना से परेशान हैं. स्कूल की छात्राएं भी छात्रों के साथ प्रदर्शन कर रहीं हैं. मामले में स्थानीय प्रशासन ने अभी तक कुछ बात नहीं की है.

Exit mobile version