Site icon Yashbharat.com

जबलपुर: आज स्टडी सर्किल को संबोधित करेंगे जस्टिस विजय कुमार शुक्ला

jabalpur High court

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के न्यायाधीश विजय कुमार शुक्ला शनिवार, सात नवंबर को स्टडी सर्किल को सम्बोधित करेंगे। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद महाकोशल प्रांत, उच्च न्यायालय एवं जिला इकाई, जबलपुर द्वारा शनिवार, सात नवम्बर को सायं पांच बजे से आनलाइन स्टडी सर्कल का आयोजन किया गया है।

मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सचिन अग्रवाल ने बताया कि स्टडी सर्किल में प्रमुख रूप से जस्टिस विजय कुमार शुक्ला, न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय, मध्य प्रदेश, द्वारा “वर्तमान परिपेक्ष्य में भारतीय नागरिक के संविधानिक मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य” विषय पर व्याख्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता टीएस रूपराह भी उपस्थित रहेंगे। परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह बघेल, तेज कुमार मोढ़, एस पी सिंह, संजय पटेल , ब्रह्मदत्त सिंह, जीपी सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, सुशीला पालीवाल, सत्यपाल चडार, सहित अधिवक्ता बंधुओं ने उपस्थिति की अपील की है। ऑनलाइन होने वाले स्टडी सर्किल में अधिवक्ता परिषद मप्र एवं छग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होने वाले व्याख्यान का लाभ प्राप्त करने की भी अपील अधिवक्ताओं ने की है। जस्टिस शुक्ला जबलपुर से वकालत की शुरुआत के बाद न्यायाधीश बने। आप विधि के ज्ञान में अग्रणी हैं। आपके व्यक्तित्व सहज, सरल है। आपका प्रत्येक सम्बोधन यादगार होता है। इसीलिए जिज्ञासु वकील सुनने के लिए सदैव एकत्र होते रहे हैं। कोरोना काल में पहली बार आनलाइन सम्बोधन हो रहा है।

Exit mobile version