Site icon Yashbharat.com

जबलपुर- हाईवा का डाला खोलते समय रेत में दबे युवक की मौत

truck crush people mandla 201834 101645 04 03 2018 m

जबलपुर । आज सुबह स्लीमनाबाद थाना क्ष्ेात्र में एक हाईवा कंडक्टर की उस समय रेत में दब जाने से मौत हो गई जब उसका ही सगा भाई रेत खाली करने के लिये हाईवा का हाईडोलक उठा रहा था और उसका भाई पीछे से डाला को खोल रहा था इसी दौरान भरभरा कर रेत उसके उपर आई और हाईवा कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के भाई ने 108 की मदद से उसे सिहोरा लाया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घेाषित कर दिया।अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सून्य मे कायमी करने के बाद डायरी स्लीमनाबाद पुलिस को भेज दी गई है।

इस संबंध में सिहोरा थाने मे पदस्थ एसआई कुंदन मानेश्वर ने बताया कि आज सुबह एक हाईवा चालक जिसमें उसका भाई कंडक्टर करता है आज सुबह यह दोनों भाई कटनी से रेत लेकर स्लीमनाबाद में कहीं पर खाली कर रहे थे।

जिसमें हाईवा चालक उमेश सिंह निवासी मजोली ने हाईवा खड़ा किया और अपन19 वर्षीय भाई राजेंन्द्र को पीछे जाकर हाईवा का डाला खोलने के लिये कहा जब उसका भाई राजेंन्द्र डाला खोल रहा था इसी दौरान उसका हाईडोलक उपर उठा और उसकी रेत राजेंन्द्र के उपर भरभरा कर गिर गई इससे पहले वह अपनी मदद के लिये आवाजें लगाता वह रेत से पूरा ढक चुका था

और उसकी मौत हो गई। जब उसका भाई हाईवा से उतर कर नीचे आकर देखा तो उसका भाई पर नहीं मिला आनन फानन में उसने अन्य ग्रामीणों की मदद से जब रेत को हटाया गया तो वह उसके नीचे दबा हुआ मिला जिसे उसके भाई ने 108 की मदद से सिहोरा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Exit mobile version